DNB Bharat Desk

समस्तीपुर:स्वस्थ्य कर्मी की दबंगई, नशे की हालत में लोगो के साथ करता बदसलूकी, 

शिकायत के बाद भी अस्पताल प्रशासन कर रहा अनसुना 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर सदर अस्पताल हमेशा से अपने कारनामो के लिए सुर्खियों में रहता है कभी मरीज के इलाज को लेकर तो कभी वहां के कर्मचारियों की दबंगता को लेकर ताजा मामला  एक दबंग स्वास्थ्य कर्मी का आया है जिसका एक वीडियो सामने आया है।

- Sponsored Ads-

 जिसका नाम है वीरेंद्र झा है जो कि ड्यूटी में हमेशा दारू के नशे में धुत नज़रआता है और वो अस्पताल के किसी अधिकारी हो चिकित्सक हो यहाँ तक कि मीडिया से भी आये दिन खबर चलाने पर बदसलूकी से पेश आता है।यहाँ तक कि मीडियाकर्मी को ही धमकी दे डालता है ।पुर्जा काउंटर से गायब रहे कर्मचारी वीरेंद्र झा से जब एक निजी चैंनल के संवाददाता के द्वारा सवाल पूछने पर दारू के नशे धुत कर्मचारी वीरेंद्र झा मीडियाकर्मी से ही उलझते नज़र आये और कैमरे में हाथ मार दिया।

आखिकार इस कर्मचारी पर अस्पताल प्रशासन द्वारा इतना कुछ होने के बावजूद भी किसी भी तरह का कोई कार्रवाई नही किया जाता है।क्या ये कर्मचारी किसी रसूखदार के शरण मे है या फिर दबंग जो इतने शिकायत के बाद भी अस्पताल में जमे हुए है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article