खोदावंदपुर कलश स्थापन के साथ चैत्र नवयात्रा शरू, या देवी सर्वभूतेषु …. से गुंजा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र में बुधवार को हिन्दू नववर्ष की प्रतिपदा से चैत्र नवयात्रा का शुभारंभ भक्तिपूर्ण माहौल में शुरू हुआ। इस मौके पर उपासकों ने प्रातः पवित्र स्नान कर वैदिक मंत्रोच्चार से नदी से जल भर कर अपने घरों में कलश स्थापित किया और विधिवत पूजा अर्चना की। कलश स्थापन के साथ ही दुर्गा सप्तसी, दुर्गा चालीसा, राम चरित्र मानस आदि ग्रंथों का पाठ किया जा रहा है। सम्पूर्ण प्रखंड क्षेत्र या देवी सर्वभूतेषु … के मंत्रों से गुंजायमान हो रहा है। प्रखंड के मेंघौल पेठिया स्थित प्रसिद्ध वैष्णवी दुर्गा मंदिर एवं बाड़ा पेठिया स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा समितियों द्वारा समारोह पूर्वक कलश स्थापन अनुष्ठान बुधवार को पूरा किया गया। कलश पूजा के साथ ही सप्तमी से दशमी तक यहां लगने वाले चार दिवसीय चैती दुर्गा मेला की तैयारी भी आयोजको द्वारा शुरू कर दिया गया है । नवरात्रा को लेकर कुमारी कन्याओं द्वारा संध्या समय दुर्गा मंदिर में दीप आरती के लिए महिलाओ की भीड़ जुटने लगी है।

बेगूसराय खोदावंदपुर नितेश कुमार गौतम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article