बेगूसराय में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन मामले में आयोजक पर प्राथमिकी दर्ज, राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने किया था उद्घाटन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत केशावे पंचायत के तेरहपाय में शनिवार को माता परमेश्वरी देवी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन राज्यसभा सदस्य प्रो राकेश कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया। जिसको लेकर जिला पदाधिकारी के निर्देश पर उद्घाटन समारोह को आयोजित करने वाले केशावे मुखिया गोपाल कुमार सिंह के विरुद्ध रिफाइनरी ओपी में रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा संतोष कुमार झा के द्वारा रिफाइनरी ओपी में कांड संख्या- 137/23 के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

- Sponsored Ads-

दर्ज मामले में बताया गया है कि 18 मार्च को बिना प्रशासनिक स्वीकृति एवं बिना जिला प्रशासन को जानकारी दिए उद्घाटन किया गया है। जिसको लेकर आयोजक ग्राम पंचायत राज केशावे के मुखिया गोपाल कुमार सिंह के द्वारा सरकारी शिष्टाचार एवं सरकारी नियमों का उल्लंघन किया गया है। जिसके तहत मामला दर्ज किया गया है। रिफाइनरी ओपी प्रभारी अरविन्द कुमार ने लिखित आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर लिया है।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article