बेगूसराय में एक युवक ने पारिवारिक विवाद में फांसी लगाकर किया खुदकुशी,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढौली की है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर एक युवक ने पारिवारिक विवाद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढौली की है। मृतक युवक की पहचान पिढौली निवासी राहुल कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि राहुल कुमार पहले दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता था। लेकिन पिछले एक वर्ष से अपने घर में ही रह रहा था।

बेगूसराय में एक युवक ने पारिवारिक विवाद में फांसी लगाकर किया खुदकुशी,परिजनों में मचा कोहराम 2स्थानीय लोगों ने बताया कि राहुल कुमार एवं उसकी पत्नी अपने फरीक से बंटवारे की बात कर रहा था । बटबारे में देरी की वजह से उसकी पत्नी रूठ कर मायके चली गई थी । लेकिन गुरुवार को राहुल कुमार अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए अपने ससुराल बछवारा गया लेकिन उसकी पत्नी वापस नहीं आई।

बेगूसराय में एक युवक ने पारिवारिक विवाद में फांसी लगाकर किया खुदकुशी,परिजनों में मचा कोहराम 3और इसी से डिप्रेशन में आकर राहुल कुमार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। स्थानीय लोगों के द्वारा तेघड़ा थाने की पुलिस को उक्त घटना के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की प्रक्रिया में जुट गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article