जलावन लेने जा रही 03 महिला को मोटरसाइकिल सवार ने मारी जबरदस्त ठोकर, 03 महिला सहित मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत गौरा गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से एक ही गांव की तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हलांकि इस सड़क हादसे में बाइक चालक को भी गंभीर चोटे आई हैं। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा गांव की है।

- Sponsored Ads-

घायलों की पहचान गौरा निवासी रिंकू देवी, पवन देवी, नीली देवी एवं बाइक चालक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के आलापुर निवासी मुनचुन साह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि आज तीनों घायल महिलाएं सुबह में जलावन लेने जा रही थी उसी क्रम में आलापुर मुशहरी की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे यह हादसा हुआ।

आनन फानन में स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल को बेहत इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया। वहीं ग्रामीणों ने बाइक को जप्त कर लिया है एवं तेघरा पुलिस को घटना की जानकारी दी है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article