हरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल हर्षित राज की इलाज के दौरान मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के सिंघौल थानाक्षेत्र अंतर्गत हरपुर की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जब तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव की है।

- Sponsored Ads-

मृत छात्र की पहचान हरपुर निवासी कन्हैया सिंह के पुत्र हर्षित राज के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि हर्षित राज अपने घर से किसी काम से साइकिल पर सवार होकर निकला था और जैसे ही वह सर्विस लेन पर पहुंचा उसी वक्त विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में परिजन उसे एक निजी अस्पताल इलाज के लिए ले गए थे लेकिन इलाज के लिए जाने के क्रम में हर्षित राज की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद बाइक सवार युवक भी घायल हो गया था एवं बाइक छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल परिजनों ने बाइक को कब्जे में लेकर स्थानीय पुलिस को घटना के संबंध में सूचना दी। तत्पश्चात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया एवं आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article