स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार दो युवक जख्मी

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर थाना के समीप एसएच 55 पर की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर थाना के समीप एसएच 55 पर स्कार्पियो की ठोकर से वाइक सवार दो युवक जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घायल युवक की पहचान सहरसा जिला के गरौल निवासी ललन मुखिया के 21 वर्षीय पुत्र विकास मुखिया तथा रंजीत राय के 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

घायल दोनों युवक का इलाज खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना के संबंध में बाइक सवार युवक ने बताया कि वह अपने घर से गंगा स्नान के लिए बाइक से सिमरिया जा रहा था। तभी रोसड़ा की ओर जा रहे स्कार्पियो ने ठोकर मार दिया। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article