बछवाड़ा में शहीद जवान के परिजनों से मिले राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड के रानी एक पंचायत के नारेपुर गांव में राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा रविवार को पहुंचे। जहां बीएसएफ जवान शहीद सुबोध कुमार के परिजनों से मुलाकात की इस क्रम में सांसद ने शहीद जवान के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दिया।

बछवाड़ा में शहीद जवान के परिजनों से मिले राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा 2 उसके बाद मृतक जवान के पिता कृष्ण भूषण महतो से घटना की विस्तार से जानकारी प्राप्त किया। सांसद ने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया। बाद में शहीद की पत्नी व उनके बच्चों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। साथ ही हर विपत्ति में उनके साथ खड़ा होने का भरोसा दिया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह,जिला उपाध्यक्ष बलराम सिंह,भाजपा नेता बिरजू मल्लिक,प्रेम शंकर राय,सुमन चौधरी,राजू कुमार राजा,राजीव चौधरी,सिकंदर कुमार आदि लोग मौजूद थे ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article