बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के चेरिया बरियारपुर के पास की है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के चेरिया बरियारपुर के पास की है।

मृतक व्यक्ति की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के चेरिया बरियारपुर गांव के रहने वाले अशोक कुमार महतो के रूप में की गई है।मृतक के पुत्र मोनू कुमार ने बताया है कि रविवार के 2:00 बजे दिन में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक ने चेरिया बरियारपुर के पास मेरे पिता को जबरदस्त धक्का मार दिया था।

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया था। आनन फानन में परिजनों के द्वारा उसे एंबुलेंस से पटना ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही अशोक कुमार महतो ने दम तोड़ दिया।

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों के द्वारा इस घटना की सूचना चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम 4वही इस संबंध में चेरिया बरियारपुर थाना प्रभारी ने बताया है कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर सदर अस्पताल भेज दिया है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article