होली मिलन के अवसर पर सम्मानित किये गये सामाजिक कार्यकर्ता

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के तेघड़ा प्रखण्ड के पिढ़ौली गाँव में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। इस अवसर पर तेघड़ा स्टेशन के विकास के लिये निरंतर संघर्ष में भाग लेने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सरोज कुमार पासवान एवं महेन्द्र कुँवर को माला,चादर एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

होली मिलन के अवसर पर सम्मानित किये गये सामाजिक कार्यकर्ता 2तेघड़ा विकास संघर्ष समिति के संयोजक सह अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज ने कहा कि सार्वजनिक समस्याओं के निदान के लिये राजनीतिक भावनाओं से ऊपर उठकर एकजुट प्रयास की जरूरत है। सचिव पवन ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत करते हुये सभी को होली की शुभकामना दी। अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि होली आपसी भाईचारे एवं सामाजिक एकता का पर्व है।

- Sponsored Ads-

होली मिलन के अवसर पर सम्मानित किये गये सामाजिक कार्यकर्ता 3उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता से ही समस्याओं का निदान संभव है। रंधीर मिश्रा, मकबूल आलम, विभेष सिंह, उमेश कुँवर, मो0 शाहिद अकबरी, सुभाष कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार, रामचरित्र सिंह, अनिल सिंह, बद्री सिंह, श्रवण कुमार आदि मौजूद थे।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article