दरभंगा से सिमरिया गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टेम्पू झमटिया ढाला के पास दुर्घटनाग्रस्त, कई महिलाओं समेत चालक घायल

DNB Bharat Desk

 गंभीर घायलों को बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-28 पर झमटिया ढाला के समीप बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। दरभंगा से सिमरिया गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टेम्पू अचानक सामने बंदर के छलांग लगाने से अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।

हादसे में टेम्पू चालक समेत करीब आठ लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। 

दरभंगा से सिमरिया गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टेम्पू झमटिया ढाला के पास दुर्घटनाग्रस्त, कई महिलाओं समेत चालक घायल 2गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान सिकंदर पासवान (टेम्पू चालक), रीता देवी, रेखा देवी, सत्या देवी, सुशीला देवी, गीता देवी और शैल देवी के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article