खगड़िया में खेत से बरामद हुआ युवक का शव, नहीं हो सकी है शव की शिनाख्त

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बड़ी लगार गांव के गेहूं और मकई के खेत के बीच में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना प्राप्त होने के उपरांत स्थानीय पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। वहीं बरामद शव की स्थिति को देख हत्या का साफ संकेत दे रहा है।

- Sponsored Ads-

शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि फांसी लगाकर हत्या की गई है। जबकि मौके पर पहुंची पुलिस को सबूत के तौर पर शराब की कुछ खाली बोतलें और अन्य सामग्री हाथ लगी है। दुसरी तरफ इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों का जमावड़ा लग गया है। खबर संकलन तक स्थानीय पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटी हुई है जबकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले में परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल सहित अन्य पुलिस दल बल मौके पर पहुंच कर छानबीन करने में जुट गए हैं।

खगड़िया से राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article