बेगूसराय में दो मोटसइकिल की आमने सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल, तीनों की स्थिति नाजुक

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मैसना चौक के समीप की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में तेज रफ्तार में अनियंत्रित दो मोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर में दोनों बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को उठाकर आनन फानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

- Sponsored Ads-

घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मैसना चौक के पास की है। वहीं घायल की पहचान बखरी निवासी महेंद्र चौधरी का पुत्र अमर चौधरी और मालीपुर गांव निवासी छोटू कुमार के रूप में हुई है। जबकि तीसरा बाइक पर सवार युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

घायल अमर और छोटू आपस में जीजा साले है। परिजनों ने बताया कि छोटू बखरी से अपने रिश्तेदार के साथ मालीपुर गांव जा रहा था। इसी दौरान मैंसना चौक के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने भीषण टक्कर मार दिया। टक्कर इतना भयानक था कि दोनों मोटरसाइकिल की परखच्चे उड़ गया। और इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घटना की सूचना पर गढ़पुरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी है।

बेगूसराय संवाददात सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article