सेविकाओं का आंदोलन टांय टांय फिस, पांच सेविका चयनमुक्त,छः सेविकाओं ने किया योगदान

DNB Bharat Desk

प्रखंड की पांच सेविका एवं दो सहायिकाओं ने आइसीडीएस कार्यालय पहुंचकर अपना योगदान दिया

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में विभागीय डंडा के पश्चात आंगनबाड़ी सेविका सहायिका का आंदोलन टांय टांय फिस हो गया है । गुरुवार को संघ के फरमान को दरकिनार कर प्रखंड की पांच सेविका एवं दो सहायिकाओं ने आइसीडीएस कार्यालय पहुंचकर अपना योगदान दिया है । हड़ताल छोड़कर काम पर वापस आने वाली सेविकाओं में मेघौल पंचायत केंद्र संख्या 62 की सेविका अंजू कुमारी , 63की रीना कुमारी , 64 की स्नेहलता सिंह , 66 व 80 की सुभद्रा कुमारी , 67 की ज्योति कुमारी तथा 68 की सुमन कुमारी हैं ।
जबकि 66 की सहायिका सरोज कुमारी तथा केंद्र संख्या 80 की सहायिका इंदु देवी सामिल हैं । बताते चले कि गत 29 सिंतम्बर से ही प्रदेश की आंगनबाड़ी सेविका सहायिका अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं । सेविका सहायिकाओं की हठधर्मिता के कारण विभाग ने प्रदेश की कई सेविका सहायिकाओ का चयन रद्द कर दिया है । जिनमे खोदावंदपुर प्रखंड के भी पांच सेविका एवं एक सहायिका को अबतक डीपीओ बेगूसराय के द्वारा चयनमुक्त कर दिया गया है ।
जिसमें केंद्र संख्या 4 की सेविका सिम्मी खातून , 9 की सेविका बबिता कुमारी जो संघ की प्रखंड अध्यक्ष भी हैं , केंद्र संख्या 21 की सेविका अनिता कुमारी जो संघ का प्रखंड सचिव भी हैं , केंद्र संख्या 40 की सेविका आरती जयशवल , 43 की सेविका कामिनी कुमारी एवं केंद्र संख्या 42 की सहायिका सामिल हैं जिनको चयनमुक्त किया गया है । इसकी जानकारी आइसीडीएस कार्यालय के प्रधान सहायक मर्तण्डनाथ ठाकुर ने दिया है ।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article