कीर्तन गायक पप्पू महंत का असामयिक निधन, नप बीहट में छाई शोक की लहर

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

नगर परिषद बीहट क्षेत्र अन्तर्गत बीहट इब्राहिमपुर शहरबन्ना टोला वार्ड संख्या 30 निवासी कीर्तन सम्राट विन्देश्वरी सिंह के पौत्र, दिवंगत विद्यासागर सिंह के पुत्र 47 वर्षीय कीर्तन गायक पप्पू महंत का निधन रविवार की अहले सुबह पैतृक आवास पर हो गया। वे विगत ढाई वर्षों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुनकर उनके शुभचिंतकों, मित्रों व आस पास के लोगों की भीड़ अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। पप्पू महंत अपने दादाजी के मौत बाद उनकी विरासत को बखूबी निभाया।

- Sponsored Ads-

कीर्तन सम्राट विन्देश्वरी सिंह के नक्शे कदम पर चल कर कीर्तन गायक के रूप में बीहट सहित आस पास के दर्जनों गांवों में अपना जलवा बिखेरा। बीमारी से लड़ते लड़ते उन्होंने अपने जीवन को हार कर स्वर्ग सिधार गए।बीहट सहित आस पास के इलाकों में कीर्तन गायक के युग का अंत हो गया है। मौत के बाद उनके दो पुत्र, भाई सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

अंतिम दर्शन करने पहुंचे तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह, प्रहलाद सिंह, रामाधार सिंह, नंदकिशोर सिंह, रामनारायण सिंह, सच्चिदानंद पाठक, अमिय कश्यप, अशोक कुमार सिंह, नारायण सिंह, चुनचुन राय, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, रामसागर सिंह, साइकिल पे संडे टीम के विपिन राज, विनोद बिहारी, प्रशांत कुमार, सुजीत कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी। उसके बाद बीहट चांदनी चौक मिथिलांचल संगीत महाविद्यालय बीहट के प्राचार्य अशोक कुमार पासवान, बीहट इप्टा के सचिव अशोक कुमार सिंह, अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, वरिष्ठ रंगकर्मी रामउदगार सिंह भूतनाथ, रमेश शर्मा, उमेश साह सहित अन्य ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि अर्पित करते समय हर किसी के आंखें नम हो गई।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article