तेयाय पाली गांव में युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

DNB Bharat

बेगूसराय के भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सहायक थाना तेयाय क्षेत्र के पाली गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत सहायक थाना क्षेत्र के पाली गांव में रविवार की देर रात्री एक युवती का गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक युवती की पहचान पाली गांव निवासी मनोज सिंह की 19 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

तेयाय पाली गांव में युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या 2

इस संबंध में सहायक थाना तेयाय थानाध्यक्ष चंद्रकांत कुमार ने बताया कि रविवार की रात्रि पाली गांव निवासी मनोज सिंह के 19 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिये जाने का मामला संज्ञान में आया है। तेयाय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article