इंडो नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी के आउट पोस्ट से हथियार भरा बैग चोरी, बटालियन में मचा हड़कंप

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बड़ी खबर है मोतिहारी अंतर्गत भारत नेपाल सीमा से जहां नो मैन्स जोन के समीप एसएसबी आउट पोस्ट से हथियारों का एक बैग गायब हो गया। बैग में हथियार समेत कारतूस भी थे। बैग के गायब होने के बाद हड़कंप मच गई है। मामला गिरीघाट बॉर्डर के समीप की है जहां एसएसबी आउट पोस्ट से हथियारों से भरा एक बैग गायब हो गया।

- Sponsored Ads-

घटना की सूचना के बाद पूरे बटालियन में हड़कंप मच गई है वहीं वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। गायब बैग की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं गिरिघाट बॉर्डर से लोगों के आवागमन को फिलहाल बंद कर दिया गया है। मामले में फिलहाल एसएसबी अधिकारी बात करने से परहेज करते दिखाई दे रहे हैं

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article