खेत में काम कर रहे महिला की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर की निर्मम हत्या, शरीर पर कई जगह चाकुओं के जख्म के निशान

DNB Bharat Desk

 

दीपनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर गांव की घटना

 

डीएनबी भारत डेस्क

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां दीपनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर गांव में 50 वर्षीय महिला सुदमिया देवी की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से चाकुओं से गोद गोद कर हत्या कर दी।

- Sponsored Ads-

मृतका का शव सरसो के खेत में सरसो के पौधे से ढका हुआ मिला। परिजनों ने बताया कि सुदमिया देवी शाम को अपने खेत में काम करने गई थीं, लेकिन देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान उनका खून से लथपथ शव सरसो के खेत में मिला।

खेत में काम कर रहे महिला की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर की निर्मम हत्या, शरीर पर कई जगह चाकुओं के जख्म के निशान 2मृतका के गले और शरीर के कई जगहों पर चाकू से कटा हुआ का निशान था। परिजनों का कहना है कि मृतका का अपने ही परिवार के कुछ लोगों के साथ पहले भी विवाद हुआ था। प्रथम दृष्टया में परिवारिक विवाद के चलते सुदमिया देवी की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

खेत में काम कर रहे महिला की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर की निर्मम हत्या, शरीर पर कई जगह चाकुओं के जख्म के निशान 3सूचना मिलने के बाद दीपनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या की घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

 

Share This Article