नालंदा में कुश्ती प्रतियोगिता में जुटे बिहार समेत नेपाल के कई पहलवान

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

विलुप्त हो रही दंगल को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से बिहार शरीफ के मनीराम अखाड़ा पर न्यास समिति द्वारा दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें न केवल भारत विभिन्न प्रदेशों के बल्कि नेपाल के भी पहलवानों ने हिस्सा लिया। दरअसल बाबा मनीराम कुश्ती के शौकीन थे और वे इसी स्थल पर दंगल का आयोजन करवाया करते थे। मगर यह परंपरा बिल्कुल ही विलुप्त हो गई थी जिसे पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया है।

- Sponsored Ads-

अखाड़ा न्यास समिति के उपाध्यक्ष अमरकांत भारती ने बताया कि वर्तमान परिवेश में बच्चे मोबाइल और फेसबुक की दुनिया में चले गए हैं। ऐसे परिवेश में लोगों को मोबाइल और फेसबुक की दुनिया से बाहर निकल कर अपने मानसिक और शारीरिक विकास पर ध्यान देना चाहिए। शारीरिक विकास के लिए दंगल एक बेहतर माध्यम है। उन्होंने कहा कि बाबा मनीराम भी यही कहते थे की इंसान के फिट रहने के लिए कुश्ती बहुत जरूरी है।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article