युवक ने आग लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास, इलाज के दौरान हुई मौत 

DNB Bharat

युवक ने आग लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास, इलाज के दौरान हुआ मौत।

फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत एनएच 28 मालती पेट्रोल पंप के पास की घटना
डीएनबी भारत डेस्क 
फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत एनएच 28 मालती पेट्रोल पंप के पास एक युवक द्वारा आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किये जाने का मामला प्रकाशमें आया है. युवक स्थिति काफी नाजुक है. गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत ब्लाॅक के पास वार्ड 04 निवासी सुनील झा का लगभग 18 वर्षीय सौरभ कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है.
जानकारों के मुताबिक सुबह लगभग आठ बजे युवक जीरोमाइल की ओर जाने के क्रम में एनएच 28 मालती के पास पेट्रोल पंप के सामने गड्ढ़ा में चला गया. अचानक युवक के जोर जोर से चिलाने की आवाज सुनकर गड्ढ़ा के पास आग की लौटे देखकर एक कठरा दुकानदार वहां पहुंचा तो युवक को जलता देखा.
जिसके बाद उक्त दुकानदार ने जीओ पंप के कर्मी को बताया. घटना की सूचना पेट्रोल पंप कर्मी के द्वारा फुलवड़िया थाना पुलिस को देते हुए युवक को बचाने गड्ढ़े के पास पहुंचे लेकिन युवक लोगों से दूर भागकर घने जंगल में चला गया. और कुछ देर बाद बदहोश होकर गिर गया और चिल्ला रहा था.
घटनास्थल पर फुलवड़िया थाना एसआई अजीत कुमार पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गये तभी युवक पास रखे मोबाइल पर घंटी बजी जो उसके परिजनों की थी.  पुलिस ने घटना के बारे में परिजन को जानकारी दिया. जिसके बाद स्थानीय लोग, परिजन एवं फुलवड़िया थाना पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को लाइफ लाइन अस्पताल बरौनी में भर्ती कराया गया.
जहां उसकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई थी. नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे पटना रेफर कर दिया. जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.  उक्त घटना में युवक का पूरा शरीर जल चुका था. युवक ने किस चीज से कैसे आग लगाया यह पहेली बनी हुई है.
परिजन के मुताबिक युवक मेला देखने तेघड़ा स्टेशन रोड बाजार अपने रिस्तेदार के यहां आया हुआ था. किसी बात से नाराज होकर युवक सोमवार की अहले सुबह पैदल ही वहां से निकल गया था. जिसके बाद परिजन उसे फोन कर रहे थे पर वह किसी का फोन नहीं उठा रहा था. पुलिस के द्वारा परिजन को घटना की जानकारी मिली.
लोगों के मुताबिक घायल युवक की मां ने भी आग लगाकर आत्महत्या कर लिया था. उसके पिता सूरत में रहकर काम करते है. लोगों के मुताबिक युवक मूल रूप से टभका का रहने वाला था. लेकिन युवक दुलारपुर अपने फुआ फुफा राजपति झा के यहां रहता था. लेकिन मेला देखने किए वह तेघड़ा आया था. गंभीर रूप से घायल युवक एक बहन एक भाई में छोटा है. घटना के संबंध में फुलवड़िया थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. वहीं थानाध्यक्ष के मुताबिक घायल अवस्था में युवक बार बार हम नय जीवय कह रहा था.
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article