नालंदा जिले के अस्थावा विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार बने बिस्कोमान के नालंदा प्रतिनिधि, ग्रुप ए से सात और ग्रुप बी से एक निर्विरोध प्रतिनिधि चुने गए

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा के अस्थावां विधानसभा क्षेत्र से विधायक और नालंदा जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार ने बिहार राज्य सहकारी विपणन संघ (बिस्कोमान) के नालंदा जिले के प्रतिनिधि पद के लिए हुए चुनाव में जीत हासिल की है। अपने नेतृत्व और सहकारी क्षेत्र के प्रति समर्पण के चलते डॉ जितेंद्र कुमार को यह प्रतिष्ठित पद मिला है।

- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के अस्थावा विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार बने बिस्कोमान के नालंदा प्रतिनिधि, ग्रुप ए से सात और ग्रुप बी से एक निर्विरोध प्रतिनिधि चुने गए 2उन्होंने न केवल अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बल्कि राज्य के सहकारी आंदोलन के लिए भी अपना समर्पण दिखाया है।अपनी जीत के बाद डॉ जितेंद्र कुमार ने कहा, “मैं इस सम्मान और जिम्मेदारी के लिए आभारी हूं।

नालंदा जिले के अस्थावा विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार बने बिस्कोमान के नालंदा प्रतिनिधि, ग्रुप ए से सात और ग्रुप बी से एक निर्विरोध प्रतिनिधि चुने गए 3मेरा लक्ष्य सहकारी क्षेत्र को मजबूत करना और किसानों तथा छोटे व्यवसायियों को अधिक समर्थन देना है।विस्कोमन में हम एक मजबूत और पारदर्शी संगठन का निर्माण करेंगे जो सहकारी सिद्धांतों पर आधारित होगा।”

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article