बिहार में मुर्दे भी पीने और बनाने लगे अवैध शराब, कब्रिस्तान से भारी मात्रा में शराब और उपकरण बरामद

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार और सेवन नहीं रुक रहा है। लेकिन बेगूसराय में अब सिर्फ जिंदा आदमी ही नहीं बल्कि मुर्दे भी शराब पीने लगे हैं और इस बात की पुष्टि कर रही है यह वायरल वीडियो जो बेगूसराय के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में दौड़ रहा है। मामला साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के संदलपुर कब्रिस्तान की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग संदलपुर कब्रिस्तान के समीप जमा हो गए और एक संदिग्ध जगह की खुदाई करने लगे।

- Sponsored Ads-

बिहार में मुर्दे भी पीने और बनाने लगे अवैध शराब, कब्रिस्तान से भारी मात्रा में शराब और उपकरण बरामद

 

खुदाई के क्रम में लोगों ने भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं देशी शराब बनाने वाले उपकरण को बरामद किया। मामला सामने आने के बाद पुलिस भी सकते में है। इससे सहज अनुमान लगाया जा रहा है कि शराब कारोबारियों के द्वारा अब कब्रिस्तान जैसे जगह को भी शराब छुपाने एवं बेचने के लिए सेफ जोन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

बिहार में मुर्दे भी पीने और बनाने लगे अवैध शराब, कब्रिस्तान से भारी मात्रा में शराब और उपकरण बरामद

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article