आग लगने से लाखो का सामान खाक, परेशान ग्रामीण

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बागबन पंचायत के खेड़डरहा गांव घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला जहां आग लगने से कई घर धू धू कर जलकर राख हो गया। वहीं आग लगते ही मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई और लोगों ने जैसे-तैसे घर से निकल कर अपना जान बचाया। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बागबन पंचायत के खेड़ डरहा गांव की है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि खाना बनाने के क्रम में आग लगी थी। आग  ने इतना विकराल रूप ले रखा था कि आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। वहीं घर में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया। इस घटना के बाद पीड़ित परिवारों में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल कर्मी को दी मौके पर दमकल कर्मी की टीम पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article