ग्रामीणों ने किराये के मकान में रंगरेलियां मनाते हुए युवक युवती को किया पुलिस के हवाले

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर मुख्यालय के पास की, जांच में जुटी पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क 

इश्क जब परवान चढ़ता है तो आशिकी में लोग हद से गुजरने से भी परहेज नहीं करते। एक ऐसा ही मामला बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरपुर मुख्यालय के पास का प्रकाश में आया है। जहां ग्रामीणों ने किराये के मकान में रंगरेलियां मनाते हुए युवक युवती को पुलिस के हवाले किया है।

- Sponsored Ads-

ग्रामीणों के अनुसार युवक युवती मुख्यालय के पास एक मकान किराया पर लिये थे। जिसमें दोनों लगभग 1 साल से कभी कभी कुछ घंटों के लिए रहने आते थे। और चले जाते थे। ग्रामीणों ने शक के आधार पर शनिवार को युवक युवती को रंगरेलियां मनाते धर दबोचा और वीरपुर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पकड़ाये युवक युवती एक दुसरे से प्रेम प्रसंग की बात स्वीकार की है।

इस संबंध में वीरपुर थाना पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि दोनों बेगूसराय जिला के ही निवासी हैं। जिसमें युवक ने बताया कि वह खरमौली निवासी महेश्वर महतों का पुत्र सुजीत कुमार जीडी कॉलेज बीए फाइनल का छात्र है। जबकि युवती ने अपना घर भगवानपुर थानाक्षेत्र नौला बताया और कहा कि वह काॅपरेटीव काॅलेज बीए पार्ट 2 की छात्रा है। वहीं वीरपुर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article