उप विकास आयुक्त एवं निदेशक डीआरडीए ने मटिहानी के विभिन्न पंचायत में केन्द्र व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का जांच किया

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के मटिहानी विधान सभा के मटिहानी एक में उप विकास आयुक्त एवं डीआरडीए ने ग्राम पंचायतो में विकास से संबंधित योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई का जांच किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क 

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के निर्देश के आलोक में बेगूसराय जिले के प्रखंड मटिहानी के ग्राम पंचायत मटिहानी 1 खोरमपुर एवं मनीअप्पा में उप विकास आयुक्त सोमेश बहादुर माथूर एवं निदेशक डीआरडीए संजीत कुमार उक्त ग्राम पंचायतों में विकास से संबंधित योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई का जांच किया गया।

- Sponsored Ads-

उप विकास आयुक्त एवं निदेशक डीआरडीए ने मटिहानी के विभिन्न पंचायत में केन्द्र व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का जांच किया 2

जांच के क्रम में पाया गया कि ग्राम पंचायत खोरनपुर एवं मनीअप्पा में अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई का निर्माण कार्य लिनटर लेवल तक हो चुका है। संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी को एक सप्ताह के अन्दर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

ग्राम पंचायत मटिहानी 1. खोरमपुर एवं मनीअप्पा में आवास से संबंधित जाँच के क्रम पाया गया कि लामुक को प्रथम किस्त प्राप्त होने के उपरांत भी कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है। संबंधित लाभुक राम कुमारी देवी और अन्य लाभुक को जमीनी विवाद का शीघ्र निराकरण करने का निर्देश दिया गया एवं आवास सहायक को निदेश दिया गया कि एक सप्ताह के अन्दर कार्य प्रारम्भ करवा कर जिला को सूचना दें।

ग्राम पंचायत मनीअप्पा में वृक्षारोपण योजना की जांच के क्रम में पाया गया कि 2 यूनिट पूर्ण एवं 1 यूनिट योजना का स्थानांतरण पाया गया। संबंधित पंचायत रोजगार सेवक को निर्देश दिया गया कि कार्य प्रणाली में सुधार लाए। दूसरी तरफ जिलाधिकारी बेगूसराय रोशन कुशवाहा के निदेशानुसार बेगूसराय जिलान्तर्गत लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु पंचायत स्तर पर 2 माह से अधिक कार्य प्रारम्भ वाले 48 अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई को पूर्ण करवाने के उद्देश्य हेतु 20 जिला स्तरीय पदाधिकारियो को अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई के निर्माण स्थिति का जांच हेतु आदेश निर्गत किया गया।

घर-घर से एकत्रित ठोस कचरा के प्रबंधन हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निर्माण प्रावधानित है। जिसमें विभिन्न प्रकार के सूखे (अजैविक) अपशिष्टों को रखने हेतु अलग-अलग कक्ष, चेम्बर का निर्माण होता है गीला (जैविक) अपशिष्ट के प्रबंधन हेतु नाडेप टैंक का निर्माण किया जाता है, जिसमें जैविक अपशिष्ट खाद में परिवर्तित हो जाता है। उक्त के आलोक में सभी संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा दिनांक 26 जुलाई  को जांच कर जिला पदाधिकारी को प्रतिवेदित किया गया।

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article