अवैध तरीके से संचालन किये जा रहे नर्सिंग होम पर कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम बेगूसराय को दिया स्मार पत्र

DNB Bharat

जाप पार्टी प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डाॅ एस कुमार ने डीएम बेगूसराय रोशन कुशवाहा से मिलकर दिया स्मार पत्र।

डीएनबी भारत डेस्क 
जाप चिकित्सा प्रकोष्ट प्रदेश अध्यक्ष डॉ एस कुमार ने जिलाधिकारी बेगूसराय रोशन कुशवाहा से मिलकर जिले में बढ़ रहे फर्जी नर्सिंग होम व क्लिनिक संचालक के विरुद्ध कारवाई करने की मांग करते हुए एक स्मारपत्र सौंपा है। डॉ कुमार ने बताया बेगूसराय जिला में व्यापक पैमाने पर शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में सरकार और जिला प्रशासन के नियमावली के विरुद्ध फर्जी तरीके से नर्सिंग होम व क्लिनिक खोले जा रहे हैं।जिसमें न ही सरकार के द्वारा दिए गए मानक को पूरा किया जाता है और न ही मान्य डिग्री वाले चिकित्सक रहते है।

फर्जी चिकित्सको का बोर्ड लगाकर झोलाछाप चिकित्सक बड़ा बड़ा सर्जरी तक कर देते है। और भोली भाली जनता से मोटी रकम वसूल रहे हैं। गरीब जनता इनके झांसे में आकर आर्थिक दोहन का शिकार होती है। और तो और रोगी को जान भी गंवाना पड़ता है। ऐसे चिकित्सक चिकित्सक नहीं मासूम जनता के जान के दुश्मन हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से ऐसे संस्थानों पर सख्त से सख्त करवाई करने का मांग किया है। डीएम ने डॉ कुमार को फर्जी नर्सिंग होम के विरुद्ध करवाई करने का आश्वासन दिया है। जिसकी जानकारी डॉ एस कुमार ने दिया है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article