वीरपुर के लाल को आईएसएफ ने आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक से किया गया सम्मानित,  क्षेत्र में हर्ष का माहौल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के भवान्दपुर पंचायत के वार्ड नं 13 के श्री मती कैली देवी व राम विलास यादव के पुत्र विकास कुमार यादव जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ में सी आई एस एफ में आरक्षक के पद पर कार्यरत हैं को केंद्रीय सशस्त्र बलों /केंद्रीय पुलिस संगठनों के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार की अधिसूचना संख्या 23011/03,02,18 को पदक देने की स्थापना की गई थी के तहत अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा और वामपंथ के साथ उग्रवाद के क्षेत्र में कर्तव्य के प्रति उत्कृष्ट समर्पण के लिए विभाग ने आंतरिक सुरक्षा सेवा के समान से मेंडल और परस्ती पत्र देकर 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया है।

- Sponsored Ads-

वीरपुर के लाल को आईएसएफ ने आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक से किया गया सम्मानित,  क्षेत्र में हर्ष का माहौल 2यह खबर गांव में मिलते ही विकास कुमार यादव के परिचितों, दोस्तों, संगे संबंधियों समेत पूर्व और वर्तमान के जंनप्रतिनिधीयों ने देश के प्रति अपने कर्तव्यों को भली-भांति निभाने पर गर्भ महशुस करते हुए विकास के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयों को दिया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article