शातिर अपराधी अभिनव कुमार उर्फ नीतीश कुमार उर्फ भिमा गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र में गश्ती दल के पुलिस पदाधिकारी ने किया गिरफ्तार।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत वीरपुर से पुलिस ने गश्ती के दौरान एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। वीरपुर पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार ने दल-बल के साथ गश्ती के दौरान वीरपुर पर्रा खजुरवन्नी के पास पुलिस गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास कर रहा युवक को संदेह के आधार पर खदेर कर पकड़ा गया।

- Sponsored Ads-

वहीं इस दौरान गिरफ्तार युवक पुलिस की गिरफ्त से भागने का असफल प्रयास भी किया। जिससे पुलिस को आशंकाएं युवक के प्रति और बढ़ती चली गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि पुछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक अपना नाम पता बदल बदल कर बता रहा था।

शक के आधार पर जब विभिन्न थानों से संपर्क किया तो नगर थाना में हत्या के साथ नयागांव थाना में भी युवक के खिलाफ कई मामले दर्ज होने की बात सामने आई और गिरफ्तार युवक की पहचान नया गांव निवासी अभिनव कुमार उर्फ नीतीश कुमार उर्फ भिमा के रूप में किया गया है। जिसे पुछताछ के लिए नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी ले गये हैं।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article