डीएनबी भारत डेस्क
खोदावंदपुर बरियारपुर पूर्वी पंचायत के सिरसी गांव में गुरुवार की दोपहर आग लग जाने से राम चन्द्र पासवान का घर जलकर राख हो गया। आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही चारों ओर अफरातफरी मच गई। ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। इस घटना में लगभग एक लाख रुपए मूल्य के सामानों की क्षति की बात बताई गई है।
- Sponsored Ads-

घर में रखें गेहूं, मक्का, कटा हुआ सरसों की ढेर, भूसा से भरा दो भूसकार, चार पहिया वाहन की टायर, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य सभी सामान जलकर राख हो गया। अग्नि पीड़ित परिवार द्वारा घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दिया गया है।
बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट