बछवाड़ा पुलिस ने विभिन्न गांव में छापेमारी कर चार लोगों को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांव में छापेमारी कर बछवाड़ा थाना की पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि बछवाड़ा पंचायत के मरांची कला गांव वार्ड संख्या 4 निवासी भुनेश्वर ईश्वर के पुत्र संजीत कुमार ईश्वर ,रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव निवासी त्रिवेणी पासवान के पुत्र सुधीर पासवान व भीखचक पंचायत के भीखमचक गांव निवासी उचित महतो के पुत्र बसंत महतो व कलपु महतो के पुत्र हरे राम महतो को गिरफ्तार किया गया है ।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार संजीत कुमार ईश्वर शराबबंदी के बावजूद शराब का नशापान कर गांव में उत्पात मचा रहा था । वही सुधीर पासवान मद्य निषेध मामले का फरार आरोपी है । लंबे समय से पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी ।

- Sponsored Ads-

वही बसंत महतो व हरेराम महतो बछवाड़ा थाना का नामजद प्राथमिकी अभियुक्त है । वर्षों से न्यायालय से फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था जिसके तहत गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने बताया कि चारों गिरफ्तार अभियुक्त को पूछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया है ।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादता सुजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article