लखीसराय पुलिस ने दो अंतर जिला शातिर ठगों को किया गिरफ्तार

DNB Bharat

एएसपी रौशन कुमार के निर्देश पर की गई कार्रवाई में एक लग्जरी वाहन और नगद रुपए के साथ शातिर ठग गिरोह के सदस्य को किया गया गिरफ्तार।

डीएनबी भारत डेस्क 
लखीसराय जिले में नव पदस्थापित एसपी रौशन कुमार अपराध नियंत्रण को लेकर काफी सक्रिय काफी देखे जा रहे हैं। महज 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का सफल उद्भेदन के बाद लखीसराय पुलिस को लगातार एक के बाद एक सफलता मिल रही है। बताते चले की क्वैया थाना की पुलिस द्वारा जमुई चौक पर सघन वाहन चेकिंग लगाया गया था।

लखीसराय पुलिस ने दो अंतर जिला शातिर ठगों को किया गिरफ्तार 2

जिसमें कवैया थाना के पुअनि कुमार संजीव तथा टाईगर मोबाईल के सिपाही किरणदेव पंडित, चन्द्रशेखर आजाद, पवन कुमार तथा कवैया गश्ती दल ने चेकिंग के क्रम में एक सफेद हुण्डई ग्रैण्ड आईटेन वाहन जमुई के तरफ से आती हुई दिखी। जिसे रोककर तलाशी लिया गया तो उसमें दो व्यक्ति सवार थे।

- Sponsored Ads-

पूछने पर बतायाशकि देवघर से आ रहें हैं। लेकिन जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उनके पास से 34700/- रूपया नगद तथा दो बैंक का पासबुक बरामद हुआ। जिसमें पासबुक का फोटो हटाया हुआ था जो एक सारण जिला का था तथा दूसरा गया जिला का था। वहीं संदेह होने पर जब पूछताछ किया गया तो बार-बार अपना जबाब बदल रहे थे।

जिसके बाद शक होने पर दोनों आरोपी को कवैया थाना लाकर विस्तृत पूछताछ की गयी तथा तकनीकी आधार पर ज़ब दोनों का मुमेंट चेक किया गया। तो उनके बयान और तकनीकी साक्ष्य में भिन्नता पाई गई। उसके बाद बैंक ऑफ इण्डिया लखीसराय शाखा से मदद लेते हुए पासबुक के खाता संख्या से जुडा हुआ मोबाईल नंबर प्राप्त कर खाताधारक से सम्पर्क किया गया। तो पता चला कि खाताधारक का नाम ललिता देवी है जो की सारण जिला निवासी है।

जिसके बाद पकड़ाए दोनों युवकों ने भी घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की तथा बताया कि ये लोग चम्पारण गैंग से संबंध रखते हैं। तथा पिछले चार दिनों से नालन्दा, नवादा, जहानाबाद, शेखपुरा, जमुई तथा मुंगेर में सक्रिय थे। तथा किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। वहीं लखीसराय के एक होटल में एक कमरा रात में ठहरने के लिए बुक किया था।

वहीं लखीसराय एएसपी ने विशेष जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार युवक ग्राहक को अपने जालसाजी में लेकर उनसे फ्रॉड करते थे। वहीं इस गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं उन्होंने लखीसराय के तमाम होटल मालिकों से विशेष अपील करते हुए आग्रह किया है कि की जो भी होटल मालिक अपना कमरा किराया पर देते हैं, वो ग्राहक से सभी प्रकार के जरूरी दस्तावेज अवश्य रख ले और अगर किसी भी ग्राहक पर शक होती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

लखीसराय संवाददाता सरफराज आलम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article