तेघड़ा में चलंत लोक अदालत का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में आमजनों ने अपनी समस्याओं को रखा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शुक्रवार को अनुमंडल मुख्यालय तेघड़ा में चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में आम जनों सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया एवं अपनी समस्याओं को रखा। लोक अदालत में लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, दाखिल खारिज, जन्म प्रमाणपत्र, बिजली, वृद्धावस्था पेंशन  आदि से सम्बंधित दर्जनों मामलों को रखा

- Sponsored Ads-

जिस पर न्यायिक सदस्य बलराम सिंह एवं सामाजिक कार्यकर्ता राघवेन्द्र शर्मा ने  निदान के लिये उचित कानूनी सलाह दिया तथा मौके पर उपस्थित पदाधिकारी को संज्ञान लेने का आदेश दिया। मौके पर बताया गया कि चलंत लोक अदालत के माध्यम से सुलहनीय आपराधिक मुकदमें सहित अन्य तरह की छोटी समस्याओं का निदान किया जाता है।

तेघड़ा में चलंत लोक अदालत का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में आमजनों ने अपनी समस्याओं को रखा 2 उन्होंने कहा कि लोक अदालत के निर्णय के विरूद्ध कहीं अपील नहीं होता है। मौके पर बलराम सिंह, अभिजीत, राघवेन्द्र शर्मा के अलावे एसडीओ राकेश कुमार, बीडीओ राकेश कुमार, बीपीआरओ नीतीश कुमार, अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज, प्रमोद कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशि भूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article