गुप्ता लखमिनियां बांध सड़क को एनएच 31 से जोड़ने की मांग को लेकर ग्रामीण करेंगें आंदोलन

DNB Bharat

जनहित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले ग्रामीण 02 दिसंबर को चकिया-थर्मल हॉल्ट के सामने एनएच 31 के समीप देंगें धरना।

डीएनबी भारत डेस्क

बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत चकिया में स्थानीय ग्रामीणों की बैठक में क्षेत्रीय जनहित कार्यो के लिए जनहित संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया। जिसका अध्यक्ष पूर्व मुखिया रामानंद यादव, सचिव अधिवक्ता अवधेश राय, उपाध्यक्ष पंसस प्रतिनिधि राजीव यादव, मुखिया रामाश्रय निषाद, पूर्व मुखिया रामानुज राय व रामानंद प्रसाद यादव को बनाया गया।जबकि कोषाध्यक्ष अरविंद राय को बनाया गया है।

- Sponsored Ads-

इसके अलावे बिजेंद्र रजक, अशोक पासवान, रंगकर्मी ऋषिकेश कुमार, सन्नी कुमार, सुमित कुमार, आजाद भारती व फुलेना पासवान को सदस्य बनाया गया है। वहीं थर्मल बस स्टैंड रेलवे क्रोसिंग पर एलिवेटेड फ्लाई ओवर की मांग कर रहे स्थानीय लोग बरौनी थर्मल बस स्टैंड स्थित गुप्ता बांध सड़क को हाथीदह-बरौनी रेल खंड होते हुए एनएच 31 सड़क में जोड़ने की मांग को लेकर जनहित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले  2 दिसंबर को चकिया थर्मल हॉल्ट के सामने एनएच 31 के समीप धरना-प्रदर्शन करेंगे।

जनहित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष पूर्व मुखिया रामानंद यादव व सचिव अवधेश राय ने कहा उक्त मोर्चा व स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बेगूसराय जिलाधिकारी से मिलकर व पत्र के माध्यम से थर्मल के पास मौजूद गुप्ता बांध सड़क को हाथीदह-बरौनी रेल खंड होते हुए चकिया के पास एनएच 31 सड़क में जोड़ने के लिए एलिवेटेड फ्लाई ओवर की मांग की गई थी। उस समय जिलाधिकारी ने स्थल निरीक्षण करवाने के लिए सदर एसडीओ, सीओ व एनएचएआई के टीम को एक सप्ताह के भीतर भेजने का आश्वाशन दिया था।

लेकिन दो सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद इस दिशा में कोई पहल नहीं होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। मोर्चा के अध्यक्ष ने बताया कि गुप्ता बांध सड़क को एनएच 31 में जोड़ देने से रेल ट्रैक से पश्चिम गंगा तटीय इलाके के लगभग दो लाख से अधिक आबादी सीधे लाभांवित होंगे। साथ ही उद्योग, बाजार, चिकित्सा, व्यपार व शिक्षा समेत कई मायने में क्षेत्र विकसित होगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोग आर्थिक रूप स समृद्ध होंगे। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मांग को लेकर बिहार के सीएम, डिप्टी सीएम, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री, सांसद, विधायक, एनएचएआई समेत संबंधित अन्य अधिकारियों को दिया जा चुका है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article