नप बीहट के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बरौनी प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित शहीद नीरज स्मृति सभागार में शुक्रवार को नगर परिषद बीहट के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद बबीता देवी, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार एवं सभी 37 वार्ड के वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ अपर समाहर्ता राजेश कुमार सिंह के द्वारा दिलाई गई। मुद्दा रहित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम राजेश कुमार सिंह ने सर्वप्रथम मुख्य पार्षद बबीता देवी एवं उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार को शपथ दिलाई। उसके बाद नप बीहट के सभी 37 वार्डों के वार्ड पार्षद को शपथ दिलाया।

इस दौरान वार्ड संख्या 1 राजाराम पासवान, वार्ड 2 प्रमिला देवी, वार्ड 3 दीपक कुमार मिश्रा, वार्ड 4 सुमन कुमारी, वार्ड 5 पूजा कुमारी, वार्ड 6 लगनी देवी, वार्ड 7 अशोक सिंह, वार्ड 8 अरुणा देवी, वार्ड 9 मैमुनिसा, वार्ड 10 प्रवीण कुमार, वार्ड 11 सुधा देवी, वार्ड 12 चंदन कुमार, वार्ड 13 पीताम्बर मिश्रा, वार्ड 14 सविता देवी, वार्ड 15 मोहम्मद इफ्तेखार अंसारी, वार्ड 16 निभा देवी, वार्ड 17 चंद्रचुर साह, वार्ड 18 बबीता देवी, वार्ड 19 सुभद्रा देवी, वार्ड 20 पवन कुमार शर्मा, वार्ड 21 राजेश कुमार, वार्ड 22 प्रियंका कुमारी, वार्ड 23 सोनम कुमारी, वार्ड 24 आशा कुमारी, वार्ड 25 रुन्नी कुमारी, वार्ड 26 प्रजा देवी, वार्ड 27 उषा देवी, वार्ड 28 मनोज सिंह, वार्ड 29 नीलम देवी, वार्ड 30 अख्तरी खातून, वार्ड 31 अशोक कुमार सिंह, वार्ड 32 ज्योति देवी, वार्ड 33 रेणु शर्मा, वार्ड 34 नेहा पटेल, वार्ड 35 खुशबू कुमारी, वार्ड 36 अनवर मियां, वार्ड 37 रेणु सिंह को शपथ दिलाई तथा उनके कर्त्तव्य बोध से अवगत कराया।

- Sponsored Ads-

मौके पर सिनियर डिप्टी कलेक्टर सुनंदा कुमारी, राजस्व पदाधिकारी शशि कुमार, बरौनी बीडीओ वीरेन्द्र कुमार सिंह, सीओ सुजीत सुमन, नप बीहट के कार्यपालक पदाधिकारी मो नसीमुद्दीन खान मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह के बाहर विधि व्यवस्था को लेकर बरौनी एमओ दीपक कुमार भारद्वाज, अंचल निरीक्षक मुरारी प्रसाद सिंह सहित पुलिस बल तैनात थे। शपथ ग्रहण के दौरान प्रखंड मुख्यालय परिसर में नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद के समर्थकों की भीड़ लगी थी। शपथ ग्रहण के बाद नप बीहट के मुख्य पार्षद बबीता देवी एवं उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने अपने समर्थकों के साथ प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित देशरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जहां समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर बरौनी जदयू प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय, मो मासूम खान, मो हुकुमत, हरिनंदन कुमार, हम जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार, प्रेमलता देवी, सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद थे। इसी के साथ सभी समर्थकों के साथ जीरोमाइल गोल्मबर स्थित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article