सरस्वती पूजा को लेकर सशर्त लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा,बरौनी थाना परिसर शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा

DNB Bharat Desk

थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार ने कहा कि जिन जिन स्थानों पर बसंत पंचमी सरस्वती पूजा आयोजित होगी। उसके लिए सशर्त लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। पुजा समिति के अध्यक्ष इसके लिए थानों में आवेदन दाखिल करें। पुजा समिति किसी भी परिस्थिति में सड़कों पर चंदा वसुली नहीं करें।

डीएनबी भारत डेस्क

पुलिस कप्तान बेगूसराय योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर थाना स्तर पर गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। आयोजित शांति समिति की बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति काफी कम रही। जिसपर संबंधित पदाधिकारियों द्वारा नाराजगी जाहिर की गई। वहीं बरौनी थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार ने कहा कि जिन जिन स्थानों पर बसंत पंचमी सरस्वती पूजा आयोजित होगी। सरस्वती पूजा को लेकर सशर्त लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा,बरौनी थाना परिसर शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा 2उसके लिए सशर्त लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। पुजा समिति के अध्यक्ष इसके लिए थानों में आवेदन दाखिल करें। पुजा समिति किसी भी परिस्थिति में सड़कों पर चंदा वसुली नहीं करें। इससे सड़क दुघर्टना घटने की संभावना प्रबल होती है।

मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जदयू जिलाध्यक्ष मो आफाक अख्तर उर्फ हुकूमत, वरिष्ठ जदयू नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष हरिनंदन कुमार, एस आई कामेश्वर कुमार सिंह, खुशबू कुमारी, पीएसआई मृत्युंजय कुमार, साक्षी, पल्लवी प्रिया, मुखिया प्रतिनिधि शंभू कुमार, सरपंच प्रतिनिधि मिथलेश शर्मा, खुर्शीद आलम,पंसस जीतेन्द्र कुमार, परमानन्द सिंह, परमानन्द पंडित, रामलोचन राय, विकास कुमार, मो कबीर, मनोज कुमार यादव, पुलिस यादव, मो हाफ़िज़ मंसुरी सहित अन्य उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

वहीं दूसरी तरफ सहायक थाना चकिया ओपी में ओपी अध्यक्ष दिवाकर कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में सरस्वती पूजा को हर्षोल्लास के साथ शांति पूर्वक मनाया जाय। उन्होंने कहा कि पुजा उपरांत विसजर्न के दौरान जुलूस नहीं निकाला जाएगा। तथा मूर्ति गंगा में नहीं विसर्जित किया जाएगा। इस अवसर पर किसी भी परिस्थिति में अश्लील गानें तथा डीजे नहीं बजेगी। ऐसा करने वालों को चिन्हित कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि समाज में क़ायम सौहार्दपूर्ण वातावरण को किसी भी परिस्थिति में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। मौके पर जिला पार्षद सदस्य नीतीश कुमार, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, सरपंच अमरपुर पंचायत ब्रजेश कुमार उर्फ भगत, कुमार राजा समेत कई जनप्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवादाता “धरमवीर”

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article