बाइक से गिरकर महिला जख्मी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय रोसड़ा एसएच 55 मुख्यपथ पर बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। घटना सीमान चौक के समीप मंगलवार की दोपहर की है। जख्मी महिला की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खांजहांपुर निवासी पप्पू कुमार तांती की 32 वर्षीय पत्नी शोभा देवी रूप में की गयी है।

स्थानीय लोगो ने जख्मी महिला की इलाज को लेकर खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथिमिक चिकित्सा उपरांत चिकित्सको ने गंभीर रूप से जख्मी महिला शोभा देवी को बेहतर इलाज के सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।

- Sponsored Ads-

बाइक चालक ने बताया कि वह अपने बहन को लेकर रोसड़ा बाजार करने गया था। वापस लौटने के दौरान घटना स्थल के समीप बाइक पर पीछे बैठी उसके बहन को नींद आ गयी। जिससे वह बाइक से नीचे गिरकर जख्मी हो गयी।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवादाता नीतेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article