चंद्रकांत कुमार ने थानाध्यक्ष जीरोमाइल ओपी के पद पर दिया योगदान

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

पुलिस अवर निरीक्षक चंद्रकांत कुमार ने जीरोमाइल ओपी में थानाध्यक्ष पद पर योगदान दिया। वहीं दूसरी ओर निवर्तमान थानाध्यक्ष चन्दन कुमार का स्थानान्तरण थानाध्यक्ष भगवानपुर के पद हो गया है। नवपदस्थापित थानाध्यक्ष चंद्रकांत कुमार इससे पहले पुलिस अवर निरीक्षक बछवाड़ा के पद पर कार्यरत थे। चंद्रकांत कुमार पहली बार थानाध्यक्ष के रूप में जीरोमाइल ओपी में पदस्थापित हुए हैं।

चंद्रकांत कुमार ने थानाध्यक्ष जीरोमाइल ओपी के पद पर दिया योगदान 2गौर करें तो इससे पहले भी निवर्तमान थानाध्यक्ष चन्दन कुमार भी जीरोमाइल ओपी में पहली बार थानाध्यक्ष के पद पर काबिज हुए थे। मिली जानकारी अनुसार निवर्तमान थानाध्यक्ष चन्दन कुमार ने नवपदस्थापित थानाध्यक्ष चंद्रकांत कुमार को अपना प्रभार भी सौंप दिया है। बताते चलें कि निवर्तमान थानाध्यक्ष चन्दन कुमार अपने दो वर्षों के कार्यकाल पूर्ण कर भगवानपुर थानाध्यक्ष पद पर योगदान दे दिए हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article