पति द्वारा बुलेट के लिए मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर एक नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

DNB Bharat Desk

 

नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-सिलाव थाना क्षेत्र के बाजार पति द्वारा बुलेट के लिए मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर एक नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी कौशल कुमार उर्फ प्रेम की 22 वर्षीया पत्नी सपना कुमारी उर्फ अन्नू है।

मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन को बहनोई हमेशा प्रताड़ित किया करता था। शादी के वक्त भी हैसियत के हिसाब से सारा सामान और मोटरसाइकिल दिया गया था। इसके बावजूद भी पैसे और एक बुलेट गाड़ी की मांग कर रहा था। प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बहन ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। तीनों भाई,बहन सिलाव बाजार में किराए पर रहकर साथ में पढ़ाई कर रहे थे।

पति द्वारा बुलेट के लिए मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर एक नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 2 जब भी उसका बहनोई किराए के कमरे पर आता था तो उसकी बहन के साथ मारपीट किया करता था। बीती रात भी उसका बहनोई आया हुआ था किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हुई। इसके बाद उसने फांसी लगा खुदकुशी कर ली।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article