चीन और पाकिस्तान के खतरों से निपटने में अहम माना जाने वाला अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में घुसपैठ की कोशिश, एक संदिग्ध पकड़ा गया

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

चीन और पाकिस्तान की हरकतों की वजह से महत्वपूर्ण एयरफोर्स स्टेशनों में से एक अंबाला एयरफोर्स में एक संदिग्ध अंजान व्यक्ति ने घुसपैठ की कोशिश की जिसे एयरफोर्स के कमांडो ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। घुसपैठ की कोशिश करने वाले गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान यूपी के गाजीपुर निवासी रामू है। बताया जाता है कि उक्त युवक बाउंड्री का दीवार फांद कर एयरफोर्स स्टेशन के अंदर दाखिल होने की कोशिश कर रहा था तभी सीसीटीवी में एयरफोर्स सुरक्षा कर्मियों को दिख गया जिसके बाद तत्काल एक्शन में आते हुए एयरफोर्स कमांडो ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

- Sponsored Ads-

हालांकि उक्त व्यक्ति एयरफोर्स स्टेशन में घुसने की कोशिश क्यों कर रहा था यह अभी साफ नहीं हुआ है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद व्यक्ति को अंबाला पुलिस के हवाले कर दिया गया है जहां उसके खिलाफ इंडियन सीक्रेट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। विदित हो कि चीन और पाकिस्तान के खतरों से निपटने के लिए अंबाला एयरफोर्स स्टेशन काफी अहम माना जाता है और यहां हमेशा अत्याधुनिक विमानों की तैनाती रहती है। वर्तमान में भी अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में इंडियन एयरफोर्स का सबसे अत्याधुनिक तकनीक से लैस राफेल तैनात है।

मामले में अंबाला एएसपी पूजा डाबला ने बताया कि फिलहाल उक्त संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ इंडियन सीक्रेट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर ली गई है। एयरफोर्स स्टेशन में घुसपैठ की कोशिश करने के कारणों को लेकर जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्ति को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article