सदर डीएसपी डाॅ शिब्ली नोमानी ने आगामी पर्व को लेकर सभी थानाध्यक्ष को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

DNB Bharat

गणेश पूजा, चेहल्लुम, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव त्योहार को लेकर डीएसपी ने थानाध्यक्षों के साथ किया बैठक, कहा सजग रहकर करें ड्यूटी, फरार और जेल से छूटे आरोपियों पर रखें कड़ी नजर।

डीएनबी भारत डेस्क 

आगामी गणेश पूजा, चेहल्लुम, विश्कर्मा पूजा एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बुधवार को कार्यालय परिसर में बिहारशरीफ अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

- Sponsored Ads-

उन्होंनें कहा कि सजग रहकर ड्यूटी करें और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और जेल से छूटे आरोपियों पर स्थानीय स्तर पर पैनी नजर रखें। उन्होंने बताया कि पर्व त्योहार के मौके पर व्यस्तम इलाका के साथ साथ गलियों में बाइक पेट्रोलिंग एवं पैदल गश्ती पर विशेष ध्यान दें।

पुलिस की सक्रियता नहीं रहने के कारण इन इलाकों में ज्यादातर घटनाएं घट रही हैं। बैठक में बिहार थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि कुमार, दीपनगर एसके जायसवाल, रहुई नंदन कुमार सिंह, सरमेरा विवेक राज आदि मौजूद थे।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article