स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए क्विज प्रतियोगिता

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंर्तगत राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग) भारत सरकार, पटना द्वारा के बीच स्वच्छता पखवाड़ा (16 जून 2024 और 30 जून 2024) मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार (28 जून 2024) को कॉलेज के विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से आर्केड बिजनेस कॉलेज, सगुना मोड़, पटना में स्वच्छता पर क्विज प्रतियोगिता कराया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत कॉलेज में कई पौधे भी लगाये गये।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम उप महानिदेशक रोशन लाल साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। परिमल उप निदेशक, अभिषेक गौरव सहायक निदेशक क्षेत्रीय कार्यालय, पटना, उक्त कॉलेज के निदेशक आशीष आदर्श एवं उक्त कॉलेज के प्राचार्य अभय कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उप महानिदेशक रोशन लाल साहू ने सभा में उपस्थिति लोगों को इस मिशन में जुड़़ने का आहवान किया। उन्होंने पारिस्थितिक रूप से सुरक्षित और स्थायी स्वच्छता के लिए प्रभावी और उपयुक्त तकनीकों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्विज में प्रथम, द्वितिय एवं तृतीय विजेता को पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी ने किया। मौके पर सुधीर कुमार झा, देवेंद्र कुमार, ए के पाठक, रश्मि रंजन, एस के सिंह, के के गुप्ता, डी एन प्रसाद, जीतेन्द्र राय, कु इन्द्रजीत, प्रियंका, मंजुषा कुमारी, चंदन व सुमित कुमार व सां अधिकारी एवं प्रो रश्मि गुप्ता और उस कॉलेज के अन्य प्रोफेसर एवं छात्र भी उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article