थाना का चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, बिहार में की जा रही है सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत करने की व्यवस्था

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में अपराध नियंत्रण और शिकायत में आसानी को लेकर अब बिहार पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए बिहार पुलिस ने काम करना भी शुरू कर दिया है और घर बैठे शिकायत दर्ज करने से लेकर शिकायतों का निपटारा करने तक के लिए अब बिहार पुलिस मुख्यालय एक मैकेनिज्म बनाने में जुट गई है।

- Sponsored Ads-

इसके बाद लोग बिहार में सोशल मीडिया यानि ट्वीटर और व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे और लोगों को थाना का चक्कर काटने की समस्या से निजात मिल जायेगी। इसके अलावा ऐसे लोगों को भी चेतावनी दी गई है जो बिहार पुलिस के नाम से मिलते-जुलते वाट्सअप ग्रुप या फेसबुक ट्विटर अकाउंट चलाते हैं। बताते चले कि सोशल मीडिया में कई ऐसे अकाउंट हैं जो पुलिस के नाम पर है और प्रोफाइल फोटो में किसी अन्य का फोटो लगा हुआ है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article