दो ट्रक के आमने सामने टक्कर में ट्रक के उड़े परखच्चे, चालक खलासी सुरक्षित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

कहते हैं ‘जाको राखे साईंयां मार सके न कोय’, यह कहावत आज बेगूसराय में चरितार्थ होते दिखा जब तेज रफ़्तार दो ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त कि दोनों ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गये लेकिन उसमें चालक व खलासी बिल्कुल ही सुरक्षित हैं। मामला है बेगूसराय के तेघड़ा थानांतर्गत दुलारपुर के निकट एनएच28 की जहाँ तेज रफ़्तार दो ट्रक आमने सामने टकरा गया।

- Sponsored Ads-

दोनों ट्रक के टक्कर में ट्रक के परखच्चे उड़ गए. दोनों ही ट्रक के चालक खलासी लगभग दो घंटे तक दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में फंसे रहे जिसे स्थानीय लोगों ने जेसीबी के सहारे निकाला। ट्रक से जब दोनों ट्रक के चालक और खलासी को निकाला गया तो लोगों को लग रहा था कि दुर्घटना में शायद ही दोनों बचे होंगे लेकिन ऊपर वाले की माया से सभी सुरक्षित थे।

विदित हो कि दोनों में से एक ट्रक में प्याज लदी थी जो कि दलसिंहसराय के तरफ बेगूसराय की तरफ जा रहा था जबकि दूसरा ट्रक मेटल लेकर बेगूसराय से दलसिंहसराय की तरफ जा रहा था। दोनों ही ट्रक का टक्कर बिलकुल आमने सामने हुआ था।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article