डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारीयों ने धर पकड़ अभियान चलाकर अलग-अलग चार मामलों के विभिन्न गांवों से चार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- Sponsored Ads-

इस संबंध में थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि थाना कांड संख्या 6/16 के फरार वारंटी रोस्तामा निवासी अकलु यादव। थाना कांड संख्या 17/18 के फरार वारंटी वीरपुर पश्चिम पंचायत के रिश्ते कुमार के अलावे परबन्दा निवासी अरविंद कुमार महतो और मैदा बभनंगामा निवासी राम चन्द्र शर्मा दोनों के विरुद्ध अलग अलग नालसी के मामले में न्यायालय से वारंट निर्गत था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई हेतु न्यायालय भेज दिया है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
