पर्चा की जमीन पर जुताई करने से रोकने पर दबंगों ने पांच महिला को मारी गोली, एक की हालत गंभीर

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार के पश्चिम चंपारण जिला से दबंगई का एक मामला सामने आया है जिसमें पर्चा की जमीन पर कब्जा करने से मना करने पर दबंगों ने पांच पर्चाधारी महिलाओं को गोली मार दी जिसमें एक की हालत गंभीर है। सभी घायलों का इलाज बेतिया के जीएमसीएच में चल रहा है। मामला पश्चिम चंपारण के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नकटी पटेरवा गांव की है जहां पर्चे की जमीन की जुताई करने से मना करने पर दबंगों ने पांच महिलाओं को गोली मार दी।

- Sponsored Ads-

बताया जाता है कि वर्ष 1985 में उक्त जमीन सरकार के द्वारा कुछ लोगों को बसने के लिए दिया गया था जिसपर अभी मुकदमा दायर है। मुकदमा अभी कोर्ट में लंबित है। घायलों ने बताया कि आरोपी उक्त जमीन पर जुताई कर रहे थे। जुताई से मना करने पर उन्होंने 5 महिलाओं को गोली मार दी। गोली लगने से सभी महिलाएं घायल हो गईं जिन्हें इलाज के लिए बेतिया के जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है।

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article