अवैध शराब के खिलाफ बेगूसराय में अभियान जारी, डॉग स्क्वायड के साथ छापेमारी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार में लागू शराबबंदी को पूरी तरह सफल बनाने के लिए बेगूसराय में उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा लगातार चिन्हित जगहों पर छापेमारी की जा रही है और अब उत्पाद विभाग ने छापेमारी के लिए डॉग स्क्वायड टीम का भी सहारा लेना शुरू कर दिया है।

- Sponsored Ads-

इसी कड़ी में बुधवार की देर शाम तक उत्पाद थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी के नेतृत्व में विभिन्न इलाकों में डॉग स्क्वायड के सहारे छापेमारी की गई। छापेमारी में सैकड़ों लीटर देसी एवं जावा महुआ शराब को नष्ट किया गया। मिली जानकारी के अनुसार जिले के रजौड़ा एवं लोहिया नगर झोपड़पट्टी से उत्पाद विभाग की टीम ने एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article