बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के शानदार जीत एवं केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

लोकसभा चुनाव में बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से गिरिराज सिंह  के विजय होने पर एवं केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए गठबंधन की सरकार बनने की खुशी में एनडीए संयोजक रुदल राय एवं भाजपा  जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दूसरे को लड्डू खिलाकर व रंग अबीर गुलाल लगाकर जश्न मनाया गया एवं जमकर नारेबाजी की गई।

- Sponsored Ads-

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने अपने सभी कार्यकर्ताओं एवं एनडीए कार्यकर्ताओं को इस चुनाव कारी मेहनत कर एनडीए प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया व जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की मौके पर बिहार सरकार के खेल मंत्री व बछवारा विधायक  सुरेंद्र मेहता ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एक बार फिर हम सब मिलकर भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए और भारतीय जनता पार्टी को मजबूती देने के लिए काम करेंगे ताकि आने वालों समय में बेगूसराय सहित पूरे राष्ट्र में विकास की लगातार गंगा बहती रहे ।

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के शानदार जीत एवं केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न 2मौके पर नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि बेगूसराय की जनता जनार्दन भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एवं विकास पसंद लोगों को लगातार तीसरी बार कमल खिलाने के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं ,आदरणीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। मौके पर एनडीए के संयोजक व जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय ने कहा कि नीतीश कुमार सहित हम तमाम एनडीए कार्यकर्ता काफी मजबूती के साथ अपने घटक दलों के साथ मिलकर सरकार चलाएंगे एवं नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ता रहेगा ,बिहार में भी डबल इंजन की सरकार है इसलिए बिहार में भी विकास का काम निरंतर जारी रहेगा।

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के शानदार जीत एवं केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न 3लोजपा जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहां की पूरे देश ने विकास के नाम पर अपना मत दिया और आज उसी का परिणाम है कि केंद्र में लगातार तीसरी बार मोदी की सरकार बनने जा रही है हम जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार ने कहा कि गिरिराज सिंह जी के सांसद बनने से बेगूसराय में विकास के जो कार्य और बचे हुए थे वह सभी बचे हुए कार्य भी अब पूरे हो जाएंगे और बेगूसराय इंडस्ट्रियल हब बनकर बिहार ही नहीं देश के मानचित्र पर इंडस्ट्रियल हब के रूप में जाना जाएगा।

सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि बेगूसराय में विकास की जीत हुई है पिछले 5 वर्षों में 60 लाख करोड़ से अधिक की राशि का जो विकास कार्य हुआ है उसी का यह नतीजा है। मौके पर पूर्व विधायक श्री कृष्णा सिंह भाजपा नेता  सुरेश प्रसाद राय भाजपा के जिला महामंत्री कुंदन भारती रामप्रवेश साहनी राकेश पांडे जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश रौनक कुमार , विकास कुमार बलराम सिंह जिला मंत्री राकेश रोशन मुन्ना, जिला प्रवक्ता शुभम कुमार युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सनी, अनिता राय अविन, निराला आदि लोग मौजूद थे।

 

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article