बेगूसराय में बकरी के साथ 4 बकरी चोर गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

वीरपुर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी ऋषिकेश भारतद्वाज दल बल के साथ रात्रि गश्ती कर रहे थे इसी दौरान कारीचक चौक स्थित सोफा दुकान के पास दो बाइक पर एक उजला रंग के बकरा समेत चार बकरा चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मटीहानी थाना क्षेत्र के पानापुर वार्ड नं 3 के विपत तांती के पुत्र रौशन कुमार, डंडारी थाना क्षेत्र के कटर माला वार्ड 6 के निवासी लल्लन तांती के पुत्र सुजित कुमार, उक्त गांव, वार्ड, थाना के ही नारायण तांती के पुत्र सुरज कुमार उर्फ सुर्यकांत, और उमेश तांती के पुत्र श्याम कुमार को दल बल के साथ रात्रि गश्ती कर रहे पुलिस पदाधिकारी ऋषिकेश भारत द्वाज ने कारीचक चौक स्थित सोफा दुकान के पास दो बाइक, 3 मोबाइल, एक उजला रंग के बकरा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article