बेगूसराय में अपराधियों ने एक मछुआरे को गोली मारकर किया हत्या, इलके में फैली सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खांईड दियारा की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में अपराधियों ने एक मछुआरे गोली मार कर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं मौत की खबर लगती है परिजनों में कोहराम मच हुआ है।घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खांईड दियारा की है।

- Sponsored Ads-

मृतक पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के राजौरा वार्ड-3 निवासी श्री लाल सहनी के 40 वर्षीय पुत्र गोपाल सहनी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया है कि मृतक गोपाल तालाब से मछली मारकर रखा हुआ था। तभी अपराधी आया और मछली लूटने लगा और 5 लाख की रंगदारी मांगने लगा।

बेगूसराय में अपराधियों ने एक मछुआरे को गोली मारकर किया हत्या, इलके में फैली सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम 2जब मछली लूटने और रंगदारी देने का विरोध करने लगा इसी से नाराज होकर अपराधियों ने गोपाल साहनी को गोली मार कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया है कि वहां के दबंग अपराधी है। और लगातार अपराधियों के द्वारा मछली लूटने की घटना को अंजाम देते रहता था।

बेगूसराय में अपराधियों ने एक मछुआरे को गोली मारकर किया हत्या, इलके में फैली सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम 3फिलहाल घटना की सूचना साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को दिए मौके पर साहेवपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article