भागलपुर में बेखौफ अपराधियों ने बाजार में फेंका बम, एक बच्चा समेत तीन जख्मी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि वे जब जहां और जैसे चाह रहे हैं आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे देते हैं। इसका ताजा उदाहरण है भागलपुर में बमबारी की घटना जहां बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े भीड़ भाड़ वाले इलाके में बमबारी की जिससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना भागलपुर के इशाकचक थानाक्षेत्र की है जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में बम फेंकी।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधी इशाकचक थानाक्षेत्र के पानी टंकी के नजदीक बम फेंका जिसमें एक बच्चा और एक महिला समेत तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है जिसमें देखा जा रहा है कि बाजार में लोग खड़े हैं तब ही मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक भोलानाथ पुल की ओर से आते हैं पानी टंकी के पास बम फेंक कर फरार हो जाते हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article